आम आदमी पार्टी के लोकप्रिय नेता सांसद संजय सिंह को दूसरी बार राज्य सभा भेजेगी आम आदमी पार्टी- विजय कुमार श्रीवास्तव

टाउन हॉल स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा के पास भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद महानगर अध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा शिक्षा स्वास्थ बिजली पानी पर काम करने की वजह से घबड़ा कर मोदी सरकार ने तानाशाही करते हुए फर्जी मुकदमों में आम आदमी पार्टी के नेताओं को जेल में बन्द कर रखा है। सांसद संजय सिंह के प्रत्येक शुक्रवार को जेल में उपवास रखने के क्रम में आज दूसरे शुक्रवार को उनके समर्थन में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भारत माता के चित्र के सामने उपवास रखे हैं। मोदी सरकार नही चाहती है कि सांसद संजय सिंह और केजरीवाल जी 2024 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का प्रचार कर सकें, इससे भाजपा के हार का खतरा ज्यादे हो जाएगा।

प्रदेश सचिव अमिताभ जायसवाल ने बताया कि सांसद संजय सिंह ने अपनी पत्नी अनिता सिंह के जेल में पंहुचकर मुलाक़ात के बाद अपने उपवास के बारे में बताया। जिसके बाद हमलोग उपवास पर बैठे हैं।

छात्र सन्गठन के ताश इलाही ने कहा कि इस उपवास के साथ ही लोगों में देश के प्रति एकता और अखंडता स्थापित करने की भी कोशिश होगी।

कलीम हिंदुस्तानी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अपने सांसद संजय सिंह की ईडी द्वारा अवैध गिरफ्तारी के विरोध में लम्बे समय से आंदोलन चला रहे हैं।

व्यापार प्रकोष्ठ के गोविंद गौतम ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आम जनता के घर जाकर लोगों को संजय सिंह के फर्जी मुकदमे में गिरफ़्तारी का सच बता चुके हैं।

उपवास कार्यक्रम में शहर विधानसभा अध्यक्ष अंगद यादव, ग्रामीण विधानसभा अध्यक्ष आशीष कुशवाहा, धनन्जय कुमार श्रीवास्तव महानगर उपाध्यक्ष, फूलबदन यादव निवर्त्तमान जिलाउपाध्यक्ष, डॉ वाहिद रहमान, महानगर उपाध्यक्ष अजित कुमार, बाल्मीकि शर्मा सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading