योग गुरु परमहंस योगानन्द का 131वां जन्मदिन मनाया गया

गोरखपुर । योग गुरु परमहंस योगानन्द जी महाराज का 131वां जन्मदिन कोतवाली थाने के बगल में उनके जन्मस्थान पर मनाया गया।

योगानन्द जी का असली नाम मुकुंद घोष था, 5 जनवरी 1893 को योगनन्द जी का जन्म गोरखपुर में कोतवाली थाने के बगल में स्थित एक मकान में हुआ था। उनके द्वारा योग पर लिखी पुस्तक ने बिक्री का वर्ल्ड रिकार्ड बनाया है। अमेरिका में उनके लाखो अनुयायी है।
शुक्रवार को उनके जन्म स्थान पर केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया गया।
योगानन्द जी की जन्मस्थली के मालिक अलाउद्दीन नवाब उर्फ शेखू नवाब ने बताया कि उनके पिता स्व0 शेख अब्दुर्रहीम उर्फ अच्छन बाबू नवाब साहब ने 50 वर्ष पहले जन्मदिन मनाने की परंपरा शुरू किया था। विगत वर्ष उनके देहांत के बाद उस परम्परा को जारी रखते हुए योगानन्द जी का जन्मदिन मनाया गया।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading