डीबी इंटर कालेज और रामदेई देवी कन्या इंटर कालेज का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
शिक्षा के पवित्र उद्देश्य से किया गया डीबी इंटर कालेज और रामदेई देवी कन्या इंटर कालेज की स्थापना : अनंत प्रकाश अग्रवाल
देश – दुनिया में विधार्थियों ने कालेज का नाम रोशन किया : रामजी अग्रवाल
डीबी इंटर कालेज और रामदेई देवी कन्या इंटर कालेज का बहुत बड़ा : शगुन कृष्ण अग्रवाल
गोरखपुर। बाल मुकुंद लाल स्टेट ट्रस्ट के तत्वावधान में ढुनमुन दास बाल मुकुंद लाल इंटर मीडिएट कालेज (डीबी इंटर कालेज) बेनीगंज एवं रामदेई देवी कन्या इंटर कालेज दीवान बाजार का संस्थापक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर गरीबों और असहायों को भोज कराया गया। तत्पश्चात बाबू बाल मुकुंद लाल रईस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया।
इस अवसर पर डीबी इंटर कालेज के ट्रस्टी अनंत प्रकाश अग्रवाल ने बाल मुकुंद लाल रईस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि बाल मुकुंद लाल रईस ने उस दौर में शिक्षा का अलख जगाया। जब शिक्षा से लोग कोसों दूर रहा करते थे। उन्होंने कहा कि डीबी इंटर कालेज और रामदेई देवी कन्या इंटर कालेज की स्थापना शिक्षा के पवित्र उद्देश्य से किया गया था। अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा के उसी उद्देश्य की स्थापना और डीबी इंटर कालेज को पुन: आने वाले दिनों में अपनी वास्तु स्थिति में लौटाने का प्रयास किया जा रहा है।
इस मौके पर रामजी अग्रवाल ने बाल मुकुंद लाल रईस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि डीबी इंटर कालेज और रामदेई देवी कन्या इंटर कालेज की एक गरिमा है। इस कालेज से बहुत से विद्यार्थियों ने शिक्षा ग्रहण कर देश दुनिया में कालेज का नाम रोशन किया है।
बाल मुकुंद लाल रईस को श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए शगुन कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि डीबी इंटर कालेज और रामदेई देवी कन्या इंटर कालेज अपने वक्त का एक बहुत बड़ा नाम है। इस नाम के पुर्नस्थापना की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अनंत प्रकाश अग्रवाल , शगुन कृष्ण अग्रवाल, रामजी अग्रवाल, राजीव रंजन अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, डीबी इंटर कालेज के प्रिंसिपल जागेश्वर, जाफरा बाजार शीश महल दरगाह के गद्दीनशीन सज्जाद अली रहमानी, प्रहलाद दास गोयल, राज कुमार गर्ग, राघवेन्द्र मिश्र, शशिधर दूबे, विद्याधर पांडेय, सरवन कुमार दूबे, बीपी गुप्ता, मुर्तजा हुसैन रहमानी, राजीव रस्तोगी सहित बड़ी संख्या लोग मौजूद थे।
