कैम्पियरगंज केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन सम्पन्न हुआ । विकास खण्ड-कैम्पियरगंज के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बन्दोह के परिसर में दिनाँक 25/01/2024 को आयोजित कार्यक्रम संपन्न हुआ ।जहां इस कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया। साथ ही केंद्र सरकार की जन हितकारी योजनाओं के बारे में जानने के साथ-साथ लाभ भी उठाया. जिन वादों के दम पर भाजपा ने देश में सरकार बनाए हैं उन वादों को अमल करने के लिए सरकार ने काम शुरू कर दिया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय तिवारी एवं गणेश सहानी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि
मुख्य रूप से विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और उन्हें लाभान्वित करना है, जिसको देखते हुए जिले के हर एक पंचायत में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गननैजय कन्नौजिया ग्राम सचिव सुरेश चौधरी ,कृषि विभाग,स्वास्थ्य विभाग,आंगनबाड़ी,आशा पंचायत सहायक ऐसु कन्नौजिया,सफाई कर्मचारी-रामबेलास चौधरी, राजू,रामस्वरूप एवं आई0 टी0सेल मीडिया प्रभारी शिवेन्द्र नाथ मिश्र और ग्रामीण सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading