विधि प्रकोष्ठ की हुई क्षेत्रीय बैठक में भाजपा सरकार के कार्यों पर हुई चर्चा
2024 के चुनाव में अधिवक्ताओं की होगी महत्वपूर्ण भूमिका
गोरखपुर। भाजपा विधि प्रकोष्ठ गोरखपुर क्षेत्र की क्षेत्रीय बैठक जिला अधिवक्ता एसोसिएशन सभागार कलेक्ट्रेट परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक अमिताभ त्रिपाठी अटल त्रिपाठी ने की। बैठक में मुख्य अतिथि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रशांत सिंह अटल एवं विशिष्ट अतिथि गोरखपुर भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं मोर्चा प्रकोष्ठ प्रभारी विश्व जितांशु सिंह आशु रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक और यूपी सरकार के उच्च न्यायालय में स्थाई अधिवक्ता प्रथम प्रशांत सिंह अटल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अधिवक्ता कल्याण के अनेकों कार्य किए हैं।आगामी चुनाव में प्रदेश का अधिवक्ता लोकसभा की राज्य में 80 और देश में 400 पर भाजपा सरकार के संकल्प के साथ हमें प्राण पर से लगकर पार्टी को विजय श्री दिलाना हम सब का दायित्व है।
इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजीत आशु सिंह आशु ने कहा कि सभी प्रदेशों में विधि प्रकोष्ठ का संगठन एक महत्वपूर्ण अंग है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक अमिताभ त्रिपाठी अटल ने कहा कि अधिवक्ता हित के लिए सरकार द्वारा किए गए कार्यों की सराहना हो रही है।
बैठक का संचालन करते हुए प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक अजय गुप्ता बजरंगी एडवोकेट ने कहा की जिम्मेदारी कोई भी हो, उसे निष्ठा पूर्वक निभाना और पद अनुरूप कार्य करना एक कुशल संगठन कार्यकर्ताओं की पहचान है।
स्वागत भाषण प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक भागवत पांडेय एवं आभार ज्ञापन जिला अधिवक्ता एसोसिएशन नवनिर्वाचित अध्यक्ष कृष्ण दामोदर पाठक ने किया।बैठक में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय सह संयोजक अजय सिंह संचू, महानगर संयोजक परमानंद सिंह, आदित्य त्रिपाठी, संजय भारती, जिला संयोजक श्याम बिहारी मिश्रा, मुरारी लाल जायसवाल, कुशीनगर मनोज पांडेय, शंभू ठाकुराई, अनिल पांडेय, बस्ती भागवत पांडेय, बंशीधर,देवरिया अरुण उपाध्याय, बलिया विजय कुमार शुक्ला, महाराजगंज राजकिशोर त्रिपाठी, विंध्यवासिनी मिश्र, कैलाश, विष्णु कांत शुक्ला, विवेक सरकारी, निकेत नारायण सेवक पांडेय, सौरभ श्रीवास्तव,अभय नंदन त्रिपाठी,अजिता मिश्रा, मीरापाल, क्षमा राय,रोशनी आर्य, करुणा रावत, विनोद सिंह बघेल,नरेंद्र महंता, सचिन द्विवेदी,रंजीत करनल, श्रद्धानंद पांडेय,धर्मेंद्र कुमार दुबे, नरेंद्र कुमार महंत, अनादि मिश्रा, रवि प्रकाश शुक्ला, वीरेंद्र प्रताप सिंह, राम रूप त्रिपाठी, एसके चंद,अजय कुमार सिंह,हरिश्चंद्र मौर्य, गंगेश्वर त्रिपाठी,बृजेश पांडेय, वीरेंद्र शाही सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थिति रहे।
