एमएसआई इंटर कॉलेज में प्रवेश फार्म का वितरण 12 फरवरी से

गोरखपुर। मियां साहब इस्लामिया इंटर कॉलेज बक्शीपुर (एमएसआई) में हिंदी व अंग्रेजी माध्यम (शैक्षिक सत्र 2024-25) हेतु कक्षा 6, 9 और 11 में प्रवेश के लिए पंजीकरण फार्म का वितरण सोमवार 12 फरवरी से प्रारंभ होगा। फार्म का वितरण सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक कॉलेज कार्यालय से होगा। इस कॉलेज में स्मार्ट व्याख्यान कक्ष, छात्रावास, मिड डे मील, भौतिक विज्ञान, रसायन व बायो-लैब, आधुनिक पुस्तकालय, रीडिंग रूम की सुविधा एवं विशाल प्लेग्राउंड उपलब्ध है। उक्त जानकारी कॉलेज के प्रधानाचार्य ज़फ़र अहमद खां ने प्रेस विज्ञप्ति के जरिए दी है।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading