गोरखपुर जव्वाद अली शाह इमामबाड़ा गर्ल्स पीजी कॉलेज गोरखपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना का सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि डॉक्टर अमिता अग्रवाल (सहायक आचार्य चंद्रकांति महिला महाविद्यालय गोरखपुर) उपस्थित रहे हैं जिनका स्वागत कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अलका सिंह के द्वारा बुके देकर किया गया, तत्पश्चात महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर शगुफ्ता अमान का स्वागत भी बुके देकर किया गया। तत्पश्चात स्वयं सेविकाओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। मुख्य अतिथि ने स्वयं सेविकाओं को राष्ट्रीय योजना के उपयोगिता से अवगत कराया तथा जीवन में अनुशासन के महत्व को बताया । इस अवसर पर महाविद्यालय की समस्त प्रवक्ताएं उपस्थित रहीं विशेष योगदान अरीना बेग और डॉ मुनीरा सईद का रहा।

