नौकायन के पास कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल

गोरखपुर। रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र के अंतर्गत चंपा देवी पार्क के पास कार ने बाइक सवार तीन लोगों को पीछे से टक्कर मार दी।तीनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को रामगढ़ ताल थाना प्रभारी इत्यानंद पांडे ने तत्परता दिखाते हुए घायल व्यक्तियों को गोरखपुर सदर अस्पताल में इलाज के लिए भेजवाया।थाना क्षेत्र के भगत चौराहा निवासी आदर्श राय पुत्र बृजेश राय, सुंदरम सिंह पुत्र सुभाष सिंह रानी बाग कमला मैरिज हॉल रामगढ़ ताल और समरजीत पासवान पुत्र अंशद पासवान जंगल चोरी खोराबार तीनों लोग गोरखपुर के निवासी हैं।रविवार शाम तीनों लोग बाइक से रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र के नौकायन पर घूमने के लिए गए थे घर जाते समय पीछे से अनियंत्रित कार ने चंपा देवी पार्क के पास पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।अनियंत्रित कार ने फिर कुछ दूरी पर एक्सीडेंट किया।कार सवार मौके पर भागना चाहा लेकिन कार चालक को भीड़ ने पड़कर पीटा और गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया।रामगढ़ ताल थाना प्रभारी इत्यानंद पांडे ने कहा की रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र के नौकायन अंतर्गत चंपा देवी पार्क के पास दारू पीकर तेज रफ्तार कार सवार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस ने कार को कब्जे में ले कर कार्रवाई कर रही है।इस मौके पर हेड कांस्टेबल मिथिलेश बहादुर सिंह,हेड कांस्टेबल ऋषि मुनि चौधरी,कांस्टेबल आनंद कुमार,कांस्टेबल लव कुमार गोंड,,कांस्टेबल प्रदीप चौधरी सहित महिला कांस्टेबल व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading