
गोरखपुर।10 मार्च राजकर्मचारी सयुक्त परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव, मंत्री मदन मुराली शुक्ला, राजेश सिंह, श्याम नारायण शुक्ला, पंडित अशोक पांडे ,अनूप कुमार, इजहार अली, वरुण वैरागी, आदि ने गोरखनाथ मंदिर में सयुक्त बयान में कहा की केंद्र सरकार का चुनाव निकट है आचार संहिता लगनें हैं और अंतिम बजट भी केंद्र सरकार ला सकती है जिसमें देश के कर्मचारी समाज, शिक्षक समाज आदि सभी केंद्र सरकार से मांग करते हैं की तत्काल निम्न मांगे पूरा करे ।पुरानी पेंशन बहाली, डेढ़ वर्ष का एरियर,सातवे वेतन का फिटमेंट फैक्टर 2.5 से 3.68 किया जाना पेंशनर को 60 वर्ष ,65,70,75 वर्ष पर प्रतिवर्ष 5% का लाभ दिया जाना है ,आठवें वेतन का लाभ दिया जाना ,सीनियर सिटीजन को रेल किराए में पूर्व की भाती छूट दिया जाना एवं आयुष्मान योजना की तहत 5 लाख की इलाज की सुविधा दिया जाना।
इसके अतिरिक्त यह भी माननीय मुखमंत्री योगी आदित्य नाथ महाराज से अपील करते हैं उत्तर प्रदेश से भी जो मांँगे वर्षो से सहमति एवं लंबित उसे भी तत्काल आचार्य संहिता के पहले पूरा करे जैसे निलंबित भत्ते वेतन विसंगति आदि भी सभी मांगे जो पेंडिंग है उसे तत्काल दिया जाए जिससे कर्मचारियों मे होली की खुशी व्याप्त हो और राम राज्य की सरकार बन सकते। यह भी कहना है देश के 20 करोड़ का वोट बैंक कर्मचारी समाज, शिक्षक समाज, सीनियर सिटीजन EPS 95 पेंशनर बेरोजगार नौजवान आदि सभी का परिवार रिश्तेदार दोस्त एक बहुत बड़ा वोट बैंक बनता है बेरोजगारों नौजवानों के लिए एक बेहतर होगा की केंद्र और राज्य में लाखो लाख पद खाली है उसे नियमित रूप से भरा जाए संविदा और आउटसोर्सिंग की नियुक्ति बंद किया जाए इससे कर्मचारियों का भविष्य नहीं है नियमित नियुक्ति करें जिससे उनका परिवार सम्मान के साथ ही जी सके यदि संविदा सोर्सिंग की नियुक्ति होगी तो B TECk M TECh उच्च शिक्षा प्रात बच्चे जब संविदा और आउटसोर्सिंग पे काम करेंगे उनका भविष्य खराब होगा जीवन बर्बाद होगा भारत की छवि धूमिल होगी ।
