रामगढ़ ताल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

-चोरी की घटना में शामिल नौकरानी सहित दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

गोरखपुर।गोरखपुर में ताबड़तोड़ हो रही चोरियों के बीच में गोरखपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने रामगढ़ ताल इलाके के तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के आभूषण भी बरामद किए हैं।इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि पकड़े गए चोर शातिर किस्म के हैं और उनके पास से तीन अदद नेकलेस सेट पीली धातु का एक अदद चैन पीली धातु का बरामद किया गया है।उनका कहना है कि घर में काम करने वाली नौकरानी ही चोरों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया करती थी।एसपी ने आगे कहा कि जो लोग अपने घरों में नौकरानी या काम करने वालों को रखते हैं उनको जागरूक होने की जरूरत है वह पहले उनके बारे में पता कर ले उसके बाद जो है अपने घरों में रखें उन्होंने बताया कि हमारे वेबसाइट up cop के वेबसाइट पर जाकर सत्यापन करने के बाद ही किसी को काम पर रखें जिससे उनकी सही जानकारी उपलब्ध हो सके और चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाया जा सके।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading