पीपीगंज नगर पंचायत के विभिन्न स्थानों में ईद का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। ईदगाहों में देखी गई बच्चों की खुशी

पीपीगंज गोरखपुर। बांसगांव संदेश। पीपीगंज नगर पंचायत के विभिन्न स्थानों में ईद का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। ईदगाहों में बच्चों की खुशी और बुजुर्गों के गले मिलन से हर्ष का वातावरण बना रहा। नगर पंचायत पीपीगंज में स्थित ईदगाह सहित नगर के बंजारा टोला, बगही भारी, वार्ड न.9, वार्ड नं 7, वार्ड नं 8,वार्ड नं 1,वार्ड नं 5,वार्ड नं 4 आदि जगहों पर शांतिपूर्ण माहौल में ईद संपन्न हुआ। नगर पंचायत पीपीगंज के विभिन्न मस्जिदों व ईदगाहों पर ईद की नमाज अदा की गयी। लोगों ने खुदा की बारगाह में सजदा कर अमन के लिए दुआ मांगी। नमाज के बाद एक दूसरे के गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम आनंद सिंह व कस्बा चौकी प्रभारी नितीन श्रीवास्तव के द्वारा मस्जिदों के बाहर सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए थे। वही सीoओo कैंपियरगंज कमलेश कुमार सिंह द्वारा कहा गया की सड़कों पर भीड़ एकत्रित ना करें और आपसी भाईचारे से ईद का त्योहार मनाए। वहीं ईदगाह के समीप मेला जैसा माहौल रहा और ईद पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। एक दूसरे को बधाई देने वालों में न कोई हिन्दू न ही मुसलमान, रहा तो बस इंसानियत का भाव। हिन्दू व मुस्लिम भाई एक दूसरे से गले मिले और ईद की बधाई दी। वहीं वही विधायक प्रतिनिधि चंदन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने मुसलमान भाईयों से गले मिलकर बधाई लेते और देते नजर आए।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading