अकटहवा। कम्पोजिट विद्यालय कल्यानपुर में बुद्धवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार ने छात्र/छात्राओं को परीक्षाफल रिपोर्ट कार्ड देकर पुरस्कृत किया। और अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक रहने को कहा। और कहा कि बिना शिक्षा के समाज में आगे नहीं बढ़ सकते। बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष रूप से चर्चा किया गया। विद्यालय के अध्यापक नसीरुद्दीन ने गुरू शिष्य की परम्परा पर सुझाव दिया। और शिक्षक संजय शर्मा ने विद्यालय परिवार के साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अमित कुमार वर्मा, संजीव, मीनाक्षी सिंह, सावित्री, क्लेश त्रिपाठी, रवीन्द्र विश्वकर्मा, आंगनबाड़ी व सभी रसोइया तथा अभिभावक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading