नवेद के सपा जिला उपाध्यक्ष बनने पर लोगों ने दी बधाई

गोरखपुर। समाजवादी पार्टी ने जनपद गोरखपुर की जिला कार्यकारणी में मलिक नवेद अहमद को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह जानकारी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने मनोनयन पत्र जारी करके दी।
बताते चलें कि श्री नवेद का पैतृक निवास सिद्धार्थनगर जनपद में हैं। पिछले कई वर्षों से समाज सेवा कर रहे हैं। इन्होंने समाजवादी पार्टी में विभिन्न पदों पर कार्य किया है।
इनके मनोनयन पर तमाम समाजिक संगठनों से जुड़े पदाधिकरियों और कार्यकर्ताओं के अलावा समाजवादी पार्टी के जिला और नगर कमेटी से जुड़े नेताओं और बूथ कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि श्री नवेद समाजवादी आंदोलन को और मजबूती प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर नवेद अहमद ने कहा कि उनका पहला काम है कि लोकसभा चुनाव 2024 में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन के लिए जी जान लगाकर काम करेंगे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading