गोरखपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद गोरखपुर के विकास खंड चरगावा अंतर्गत ग्राम पंचायत तिनकोनिया नंबर तीन में राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन नमामि गंगे एव ग्रामीण जलापूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश के दिशा निर्देशन में पर्यावरण संरक्षण एवं जल संचयन विषयक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसने जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति गोरखपुर , उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण ) के माध्यम से ग्राम पंचायत तीकोनियां के जन समुदाय को पर्यावरण संरक्षण एवं जल संचयन तथा शुद्ध पेयजल की उपयोगिता विषय में संगोष्ठी को संबोधित करते हुए यूनिसेफ के मंडलीय सलाहकार धर्मेंद्र कुमार ने सम्बोधित करते हुए कहा कि वृक्ष एवं वन देश की अमूल्य धरोहर है इसे बचाना हर नागरिक का परम कर्तव्य है पर्यावरण की रक्षा देश की सुरक्षा करते हुए सभी लोग स्वस्थ और निरोगी बने इसके लिए सभी लोगों को वृक्ष लगाना एवं उसका पूर्णतया सुरक्षा करना सबकी जिम्मेदारी है इन्होंने उपस्थित सभी लोगों को जल शपथ भी कराया जिसमें शुद्ध पेयजल की उपयोगिता रख रखाव एवं जल संचयन के लिए लोग शपथ भी सभी लोगों द्वारा लिया गया
जल जीवन मिशन के जिला कोऑर्डिनेटर विपिन सिंह ने कहा कि वृक्ष लगाना एवं उसका संरक्षण सबका कर्तव्य ही नहीं जिम्मेदारी भी है वृक्ष के बिना पर्यावरण को संतुलित रखना संभव नहीं है
वन विभाग के निरीक्षक तिकोनिया रेंज ए. पी सिंह ने कहा कि वृक्ष लगाने से महत्वपूर्ण कार्य उसकी रक्षा करना महान कार्य है
जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल पेयजल योजना निर्माण की कार्य संस्था के परियोजना प्रबंधक सरोज कुमार जैना द्वारा जन समुदाय के लोगों को वृक्ष प्रदान कर इसे लगाने तथा इसके संरक्षण के लिए दायित्व सौंपते हुए कहा कि पेड़ लगाना बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है तथा उसे बचाना और भी महत्वपूर्ण है
कार्यक्रम में यूनिसेफ के प्रतिनिधि कमलेश पांडे, सन्तोष डूबे ,शिव चौधरी धीरेन्द्र सिंह जे ई सिविल, बनटागिया समुदाय के मुखिया राम गणेश गौड़, पेयजल स्वच्छता समिति के सदस्य एवं महिलाएं गुलाची देवी और सोनमती देवी इंद्रावती देवी गुड्डी देवी एवं अनुराग कुमार , जल निगम तथा जल जीवन मिशन टीम के लोग उपस्थित रहे



