
पीपीगंज/गोरखपुर। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अमित सिंह मोनू पर वर्ष 2011में दर्ज एक फर्जी मुकदमे को राज्यपाल की संस्तुति पर राज्य सरकार ने वापस ले लिया। मालूम हो वर्ष 2011 में राजनीतिक प्रतिद्वन्दिता एवं रंजिशवश एक फर्जी मुकदमा खाद के मामले को लेकर पीपीगंज में हुआ था। जिसको लेकर विरोधियों ने मुकदमा पंजीकृत कराया था। जिसको राज्यपाल ने राजनीतिक प्रतिद्वन्दिता एवं रंजिशवश होने के कारण अपनी संस्तुति मुकदमे को वापस लेने के लिए माननीय न्यायालय गोरखपुर को भेजा था। और माननीय न्यायालय संज्ञान में लेते हुए मुकदमे को वापस कर अमित सिंह मोनू सहित चन्द्र प्रताप सिंह व मोनू सिंह को आरोप मुक्त कर दिया।
