गोरखपुर युवा जनकल्याण समिति गोरखपुर उत्तर प्रदेश प्रबंध कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक संस्था संस्थापक व संरक्षक ज्योतिषाचार्य पंडित बृजेश पाण्डेय के आदेशानुसार व संस्था अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय के निर्देशन में दिनांक 24 जून 2024 दिन सोमवार को केंद्रीय कार्यालय राजेंद्र नगर पश्चिमी गोकुलधाम में संपन्न हुई.
बैठक में प्रबंध कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की सहमति पर संस्था द्वारा विगत वर्ष गठित गोरखपुर जिला इकाई सहित 25 जिलोें, मंडलों और सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों व सदस्यों को निष्कासित करते हुए समस्त कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की गयी. इस दौरान संस्था के अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय सोशल मीडिया, प्रेस नोट व लिखित नोटिस को सभी जिलों व मण्डलों के पदाधिकारियों को भेजते हुए निष्कासित किये.
अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय ने कहा कि समस्त जिलों व मंडलों के पदाधिकारी की संस्था मे निष्क्रियता, नियम उलंघन ,सदस्यता शुल्क बकाया आदि अराजक तत्वों में लिप्त पाए जाने पर निष्कासित करने का निर्णय लिया गया. संस्थाध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय,महासचिव अखिलेश माल्ल, उपाध्यक्ष अविनाश चौबे,कोषाध्यक्ष पं. रमेश पाण्डेय तथा सचिव राजकुमार जायसवाल आदि सहित मुख्य पदाधिकारियों ने जिला एवं मंडल सहित समस्त प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को निष्कासित कर सभी कार्यकारिणी को भंग करने की सहमति प्रदान करते हुए हस्तार्षर किये तथा भविष्य में नए कार्यकर्ताओं को जोड़कर उनके कार्यशैली योग्यता उम्र एवं सामाजिक दृष्टिकोण आदि के आधार पर जिला मंडल एवं प्रकोष्ठों की जिम्मेदारी देने पर विचार विमर्श किया. आज दिनांक 25 जून 2024 दिन मंगलवार से युवा जनकल्याण समिति मुख्य कार्यकारिणी के पदाधिकारी व सदस्य ही संस्था के कार्यों की देखरेख करने के लिए अपनी जिम्मेदारी स्वरूप पद पर बने रहेंगे. बैठक मे यह भी घोषणा किया गया कि निष्कासित कोई भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता पुन: संस्था के नाम व पद का प्रयोग करते हुए या किसी प्रकार के क्रियाकलाप मे पाया जाता है तो उसपर कठोर कार्यवाही करने के लिए संस्था वाध्य रहेगी.

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading