गोरखपुर कांग्रेस पार्टी के गोरखपुर महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी जी अब हम लोगों के बीच नहीं हैं ये दुखद समाचार सुनकर बहुत दुख हुआ।
समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर सचिव आफताब अहमद एवं इम्तियाज़ अहमद ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि आशुतोष तिवारी जी वाराणसी से आते वक्त सड़क हादसे में निधन की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। एक अच्छे व नेक इंसान थें एवं ओजस्वी वक्ता थें। विगत लोकसभा चुनाव में गठबंधन धर्म का पालन करते हुए इण्डिया गठबंधन से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी काज़ल निषाद जी के चुनाव प्रचार के कई कार्यक्रमों में उनकी सहभागिता रही। इस दौरान आशुतोष तिवारी जी के सरल एवं मृदुल स्वभाव की वजह से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का उनसे भावात्मक लगाव हो गया था। वें अपने सम्बोधन में समाजवादी पार्टी के प्रत्येक नेता एवं कार्यकर्ताओं का नाम ले लिया करतें थें ऐसा लगता था कि कार्यकर्ताओं का उनसे वर्षों से लगाव हो।आशुतोष तिवारी जी का सड़क मार्ग दुर्घटना निधन हो जाना अत्यंत दुःखद व पीड़ादायक है।
एवम् उनके परिवार के सदस्य जो बुरी तरह घायल हैं उनको ईश्वर स्वस्थ कर दे। गोरखपुर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को जीतने के लिए आप बहुत मेहनत किया था आप बहुत याद आएंगे।
इस दुख की घड़ी में पुरी समाजवादी पार्टी उनके साथ है।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading