पंडित गोविंद बल्लभ पंत पार्क का हाल

रख रखो ना होने की वजह से पार्क में लगे उपकरण हो रहे हैं खराब

शिकायत के बाद भी अधिकारी नहीं ले रहे हैं संज्ञान

गोरखपुर । सुबह मॉर्निंग वॉक पर आने वाले लोगों की सुविधा के लिए शासन के निर्देश पर शहर के पार्को में ओपन जिम बनाया गया है जिसमें लोग सुबह टहलने के साथ एक्सरसाइज भी करते हैं। एक्सरसाइज करने के लिए तमाम तरीके के उपकरण लगाए गए हैं मगर इन उपकरणों का सही समय पर सर्विसिंग व रख रखाव ना होने की वजह से अब यह उपकरण जंग खाकर खराब हो रहे हैं और बदहाल स्थिति में है सुबह मॉर्निंग वॉक पर आए लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है मेंटेनेंस के नाम पर विभाग चुप्पी साधे हुए हैं हालांकि सुबह मॉर्निंग वाक पर आने वाले लोगों ने गोरखपुर विकास प्राधिकरण ( जीडीए) के अधिकारी से भी शिकायत भी की है कि मगर जिम्मेदारों के कान पर जू तक नहीं रेंग रहा है। जिस कंपनी ने इन उपकरण को लगाया है उनकी जिम्मेदारी बनती है कि वह इसका मेंटेनेंस भी करें। लेकिन विभाग की उदासीनता की वजह से यह उपकरण अब खराब हो रहे हैं।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading