बंधे का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण, रैट होल भरने के दिए निर्देश

गोरखपुर। आज सोमवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर
मृणाली अविनाश जोशी सदर तहसील अंतर्गत लहसड़ी, लालपुर टिकर, डुहिया मिर्जापुर,खिरवनीया मलौनी बंधें का निरीक्षण किया।बंधे पर हुए रैट होल देखा तत्काल दुरुस्त करने का दिया निर्देश। लोगों से मिलकर बाढ़ आने पर होने वाली समस्याओं की जानकारी ली। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर ने कहा कि जो रैट होल दिखाई दे रहा है उसे समय से पूरा भर लें। बंधे किनारे जो भी नरकट है उनको भी काट लिए जाएं। बाढ़ चौकी का निरीक्षण किया और कहा कि मानसून कुछ ही दिनों में आने वाला है, ऐसे में बाढ़ चौकी पर कर्मचारियों की उपस्थिति जरूर हो।इस दौरान जेई से बाढ़ पूर्व पानी से बचाव के लिए विभिन्न बांधों के कमजोर स्थलों के मरम्मत करने के निर्देश दिए, वहीं बांधों पर नजर रखने को कहा।ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर ने बांध की स्थिति, रैट कट की मरम्मत,कटाव स्थल, क्षतिग्रस्त स्थल,नदी से बांध की दूरी, नदी से पानी के प्रवाह की दिशा, बांध से ग्रामीण आबादी की दूरी व प्रभावित होने वाली आबादी की भौगोलिक स्थिति सहित अन्य बिंदुओं पर जायजा लिया जिससे आपात स्थितियों में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले आम जनमानस को सुरक्षित स्थानों पर सुगमता से पहुंचा जा सके।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading