गोरखपुर।विकास खंड जंगल कौड़िया के पंचायत सहायकों ने जिलाधिकारी गोरखपुर कार्यालय पहुंच कर अपनी 10 सूत्रीय मांगो को लेकर ज्ञापन दिया पंचायत सहायकों की मांग है कि डिजिटल क्रॉप सर्वे पंचायत सहायक जॉब चार्ट के विपरीत है यह राजस्व विभाग का कार्य है अत लेखपालों से ही कराया जाए साथ ही कई माह से रुके हुए मानदेय, कुशीनगर में कराए गए ट्रेनिंग भत्ता, प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि के डाटा फीडिंग का भुगतान, मिशन सर्वे भुगतान, आयुष्मान कार्ड बनाने और वितरण का भुगतान,मानदेय का डी बी टी के माध्यम से भुगतान कराया जाए और मानदेय बढ़ाकर राजस्थान सरकार के पंचायत सहायकों के समकक्ष 16900 रुपया दिया जाय इस दौरान संदीप सिंह, बलजीत, सतेन्द्र यादव, रामरेखा यादव, संदीप साहनी, मंशा साहनी, प्रीति शर्मा, चंद्रकला, राजाराम निषाद वीना यादव, पूनम साहनी, सविता, और समस्त पंचायत सहायक उपस्थित रहे।

