गोरखपुर। प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा व सांसद राज्यसभा गीता शाक्य जी ने वर्चुअल माध्यम से महिला मोर्चा की टीम को संबोधित करते हुए कहा कि 19 सितंबर 2023 का दिन भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा जब आधी आबादी को 33% आरक्षण के साथ सांसद और विधानसभा में महिलाओं की आवाज बनकर जाने का अवसर मिलेगा ।
सरकार के विधाई एवं कार्यकारी अंगों में महिलाओं की भागीदारी न के बराबर है वे स्त्री के अधिकारों के संबंध में आवाज नहीं उठा पाती थी इसलिए आवश्यक है की विधाई संस्थानों में महिलाओं के प्रतिनिधित्व हेतु प्रधानमंत्री जी का महिलाओं को दिया गया यह उपहार अविस्मरणीय रहेगा। महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागृत करने व उनके नेतृत्व करने के लिए अब सदन में बड़ी संख्या में महिला सांसद व विधायक होगी, जिससे महिलाओं का सर्वांगीण विकास किस प्रकार हो पर सरकार का ध्यान केंद्रित किया जा सकेगा। महिलाओं ने समय-समय पर अपनी योग्यता और क्षमता के दम पर अनेक कीर्तिमान रचे हैं| आज सरकार द्वारा महिलाओं की क्षमताओं का प्रतिफल स्वरूप यह बिल पास करके एक नया कीर्तिमान स्थापित किया गया है।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी ने सिर्फ विश्व पटल पर ही नहीं, अपितु परिवार के रूप में देश की महिलाओं के विषय को गंभीरता से लेते हुए महिलाओं को कृतकृथार्थ किया है।
संपूर्ण महिला मोर्चा टीम उत्तर प्रदेश की तरफ से धन्यवाद मोदी को दिया।
