शैलेश क्लासेज के सौजन्य से कम्पोजिट विद्यालय घेवरपार में शुरू हुई स्मार्ट क्लास

बच्चों के खिलखिलाते हुए इन चेहरों की तस्वीर गोरखपुर जिले के ब्लॉक गगहा के एक सरकारी विद्यालय कम्पोजिट विद्यालय घेवरपार में स्मार्ट क्लास के शुभारंभ समारोह की है। यह स्मार्ट क्लास पिपरी आजमगढ़ स्थित शैलेश क्लासेज के सौजन्य से स्थापित की गई।शैलेश क्लासेज के निदेशक श्री शैलेश मौर्य ने बताया कि यू-ट्यूब पर 1 लाख सब्सक्राइबर होने की खुशी में उनकी टीम ने अपने कमाई का 50% हिस्सा नेक कार्यों में खर्च करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में उनकी टीम ने कम्पोजिट विद्यालय घेवरपार में प्रोजेक्टर लगवाकर स्मार्ट क्लास शुरू कराया था सभी बच्चों को कॉपी,पेन व अन्य स्टेशनरी प्रदान की ।प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ.सुमन्त सिंह ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि बेसिक के बच्चे उस सुविधा को पा रहें जो कॉन्वेंट स्कूलों में भी नही है। उक्त कार्यक्रम में ग्राम प्रधान श्री राजेश यादव,ब्लॉक मंत्री श्री हामिद अली,पूर्व प्रधान श्री बालेन्दु ओझा , श्री पुष्पराज दुबे,श्री राजनारायण तिवारी, प्रधानाध्यापक डॉ.शक्तिभूषण सिंह,मुर्तज़ा अली,पवन पांडेय,सत्येंद्र सिंह,प्रवीण मिश्रा,कृपाशंकर ,रवींद्र यादव ,अखिलेश,अमन,सुजीत,शिवाजी,अनुराधा,सुनीता,प्रियंका,अनन्त,सत्यप्रकाश,सचिन,विवेक,अनुराग
रत्नेश,अवनीश,ममित,सुमन,मंशा,रेनू,अजय ,नवनीत,रामवशिष्ठ,अरुणेंद्र व अभिभावक-गण उपस्थित रहें।बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कियें,शैलेश जी व उनकी टीम ने वृक्षारोपण भी किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ.शक्तिभूषण सिंह ने कहा कि स्मार्ट क्लास की स्थापना क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने में महती भूमिका अदा करेगा।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading