चेहलुम का जूलूस बड़े अद‌बो एहतराम के साथ विभिन्न इमामबाड़ा से अमन का पैगाम देते हुए निकला

जूलूस के सभी मुतवल्लियो का जोरदार इस्तकबाल इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी की जानिब से किया गया

गोरखपुर। हर साल की तरह इस साल भी हजरत इमाम हुसेन अलैह सलाम की याद मे चेहलुम का जुलूस अमन का पैगाम देते हुए शहर के प्रमुख इमामबाड़ा मोहल्ला असकरगंज, मिर्जापुर, घासी कटरा पिपरापुर सहित विभन्न इमामबाड़ा से विभिन्न मार्गो से होता हुआ जब जुलूस जाफरा बाजार पहुंचा तो इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी के लोगो ने जिलाध्यक्ष सैय्यद इरशाद अहमद की अगुवानी में मुतवल्लीयो को शाल ओढ़ाकर इस्तकबाल किया गया और कहा कि मुतवालयों के बल पर शहर में अमनो अमान कायम है हकीकत में आप लोग अमन के सिपाही हैं।
जुलूस अपने-अपने इमाम चौक से होता हुआ जैसे ही जाफरा बाजार पहुंच नारे तकबीर अल्लाह हू अकबर की सदा फिजाओं में गूंजने लगी।
जुलूस इस्तकबाल करने वालों में मुख्य रूप से महासचिव हाजी सोहराब खान सैय्यद वसीम इकबाल, फैजान करीम, मोहम्मद अनीस एडवोकेट, मोहम्मद आदिल अख्तर खान, आदिल अमीन, पार्षद जुबेर साहब मिन्हाज सिद्दीकी मौजूद रहे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading