बारह रवी-उल- अव्वल और गणेश विसर्जन को लेकर थाना तिवारीपुर में हुई बैठक

दोनों ही त्योहार को मानने वाले एकता का पूरी तरह से ख्याल रखें : सीओ कोतवाली

सारे त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में मनाकर एकता का संदेश दें : थाना प्रभारी

गोरखपुर। बारह रवी-उल- अव्वल के जुलूस और गणेश विसर्जन को लेकर थाना तिवारीपुर परिसर में थाना प्रभारी अर्चना सिंह की अध्यक्षता में हुई। जबकि बैठक के मुख्य अतिथि कोतवाली सर्किल के सीओ ओंकार दत्त तिवारी थे। संचालन वरिष्ठ पत्रकार मुर्तजा हुसैन रहमानी ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए सीओ ओंकार दत्त तिवारी ने कहा कि बारह रवी-उल- अव्वल और गणेश विसर्जन के दौरान पर्याप्त पुलिस फोर्स की तैनाती रहेगी। उन्होंने कहा कि 16 सितम्बर को बारह रवी-उल- अव्वल का जुलूस निकाला जायेगा। जबकि 17 सितम्बर को गणेश विसर्जन का जुलूस निकलेगा। ऐसे में सभी को समन्वय बनाकर अपने-अपने त्योहारों को मनाने की आवश्यकता है। तिवारी ने शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि एकता और भाईचारे की नगरी गोरखपुर में इस बार दोनों ही त्योहार हंसी खुशी से एक साथ मनायें जा रहे हैं। जिसको देखते हुए हम सभी का दायित्व है कि दोनों ही त्योहार को मानने वाले एकता का पूरी तरह से ख्याल रखें। उन्होंने कहा कि दुनिया को एहसास करायें कि गोरखपुर की पावन नगरी में हिंदू मुस्लिम एकता कायम है। गोरखपुर के वासी एक दूसरे के त्योहार को मिलजुल कर आज भी मानते हैं।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए थाना तिवारीपुर की प्रभारी अर्चना सिंह ने कहा कि 16 सितम्बर को मुस्लिम समाज के पैगंबर हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहिवसल्लम की योमे पैदाइश का दिन है। तो वहीं दूसरे दिन भगवान गणेश जी के विसर्जन का भी दिन है। इसलिए हम सभी को हर धर्म का सम्मान करना चाहिए और एक दूसरे के त्योहार में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी धर्मावलंबियों के सारे त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाने के संदेश देते हैं। सभी जुलूसों में पुलिस फोर्स की ड्यूटी लगी रहेगी।
बैठक में मुख्य रूप से सूर्य बिहार चौकी प्रभारी अखिलेश तिवारी, जाफरा बाजार चौकी प्रभारी ज्ञान प्रकाश सिंह, एसआईयूटी रोहित कुमार, हिमांशु शेखर राय, अनीशा, वर्षा सिंह, रूचि कुमारी, सोनाली वर्मा, प्रियंका मौर्य के अलावा वरिष्ठ समाजसेवी आदिल अमीन, शकील अहमद अंसारी, डा. सरवर हुसैन, मुर्तजा हुसैन रहमानी, वकील अहमद, मुहम्मद युनूस अंसारी, नासिर अली, सहमद अली सहित बड़ी संख्या में बारह रवी-उल- अव्वल के मुतवल्लियों और गणेश उत्सव समिति के आयोजकों की मौजूदगी रही।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading