कैंम्पियरगंज।गोरखपुर।अरुशान न्यूज। कैंम्पियरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आयुष्मान भारत योजना के 6 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित आयुष्मान दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ।
फीता काट कर विधायक प्रतिनिधि शमशेर सिंह,गणेश दत्त त्रिपाठी, अश्वनी जायसवाल ब्लॉक प्रमुख कैंम्पियरगंज,डा सदानंद शर्मा जिला मंत्री भाजपा,अजय गिरी सांसद प्रतिनिधि,गणेश साहनी मण्डल अध्यक्ष भाजपा,संगम द्विवेदी भाजपा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस मौके पर एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमे अस्पताल के चिकित्सको द्वारा विशेषकर बुज़ुर्ग मरीजों का इलाज किया गया। इस शिविर मे कुल 568 मरीज देखे गए। इस अवसर पे आयुष्मान योजना के लाभर्थियों का गोल्डन कार्ड भी बनाने का कार्य किया गया। उपस्थिति माननियों द्वारा कुल 20 लाभर्थियों जैसे- सुबाई चौमुखा, सुशीला बक्तावरनगर, स्नेहा लीलाहवा को पीवीसी गोल्डन कार्ड वितरित किया गया. आयुष्मान योजना मे उत्कृष्ट योगदान करने के उपलक्ष्य मे अस्पताल कर्मियों को भी प्रशस्ति पत्र मानननीयों द्वारा वितरित किया गया. प्रशस्ति पत्र पाने वालों मे वरिष्ठ डाक्टर प्रभात मद्धेशिया,मनोरंजन सिंह,शैलेन्द्र पाठक, मोहम्मद अकिब,दिनेश चौधरी,कविता,शशि चौरसिया आदि रहें। अधीक्षक डा0 वी के वर्मा द्वारा सभों को अवगत कराया गया कि कैम्पियरगंज मे कुल 98232 आयुष्मान योजना के पात्र लाभार्थी है।जिसमे 38124 का कार्ड बनाया जा रहा है। मनोरंजन सिंह स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत के पंचायत सहायक एवं सीएससी पे आरोग्य मित्र द्वारा प्रतिदिन आयुष्मान कार्ड निःशुल्क बनाया जा रहा है।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading