Arushan News Gorakhpur -:पेट में सूजन आम समस्या बनती जा रही है। जिसके कारण तेज दर्द, मरोड़ और गैस एसिडिटी की समस्या होने लगती है। पेट की सूजन से राहत पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय असरदार साबित होते हैं। जानिए नेचुरली पेट को ठीक कैसे करें?

गैस्ट्राइटिस-: एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। खराब लाइफस्टाइल के चक्कर में गैस्ट्राइटिस के मरीजों को संख्या काफी बढ़ गई है। स्थिति गंभीर होने पर पेट की परत पर सूजन आने लगती है। जिससे दर्द, सूजन, मतली और कई बार उल्टी भी हो सकती हैं। अगर आपको कभी गैस्ट्राइटिस की समस्या हो तो कुछ घरेलू उपायों से राहत पा सकते हैं। आज हम आपको पेट की सूजन को कम करने और गैस के दर्द में राहत पहुंचाने के लिए कुछ उपाय बता रहे हैं। जानिए आपको क्या करना होगा?

गैस्ट्राइटिस में पेट की सूजन कम करने के उपाय अदरक वाली चाय-: अदरक वाली चाय नेचुरली पाचन क्रिया को मजबूत बनाने में मदद करती है। अदरक में सूजन कम करने वाले तत्व पाए जाते हैं जो गैस से राहत, सूजन और पेट की खराबी को दूर करने के लिए अच्छे माने जाते हैं। अदरक की चाय बनाने के लिए 1 कप पानी गर्म करें और उसमें थोड़े अदरक के टुकड़े कर उबाल लें। अब इस चाय को हल्का ठंडा होने पर पीएं। आप दिन में 2 बार इस चाय का सेवन करें।एलोवेरा जूस- एलोवेरा में पेट को शांत कर ट्रीट करने वाले गुण पाए जाते हैं। जिससे नेचुरली गैस्ट्रिक सूजन को कम किया जा सकता है। पाचन को बढ़ाने और गैस्ट्रिक एसिड को कम करने में मदद मिलती है। इसके लिए रोजाना खाली पेट आधा कप एलोवेरा जूस का सेवन करें।

प्रोबायोटिक्स-: खाने में दही जैसे प्रोबायोटिक्स को शामिल करें। इससे पाचन तंत्र में गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं और गैस्ट्राइटिस के लक्षण कम होते हैं। प्रोबायोटिक्स दही, केफिर और दूसेर फर्मेंटेड फूड में पाए जाते हैं। इसके लिए आप रोज 1 कप सादा दही खाने में शामिल करें। इससे गट हेल्थ में सुधार आएगा।

कैमोमाइल टी-: फूलों की चाय में कैमोमाइल टी को काफी अच्छा माना गया है। कैमोमाइल में सूजन-रोधी और पाचन को शांत करने वाले गुण पाए जाते हैं। कैमोमाइल चाय पीने से पेट ठीक हो जाता है। इससे जलन को कम कर गैस्ट्राइटिस को शांत किया जा सकता है। खाने के साथ या फिर खाने के बाद आप इस टी को पी सकते हैं।

मुलेठी की चाय-: मुलेठी को पेट और गले दोनों के लिए अच्छा माना जाता है। पेट की समस्याओं के इलाज के लिए, सूजन कम ककने के लिए मुलेठी का उपयोग किया जा सकता है। मुलेठी पेट में एसिड से होने वाले नुकसान को कम करती है। आप मुलेठी की चाय या मुलेठी की गोलियां खा सकते हैं।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading