दो दिवसीय हेयर-टेक वर्कशाप 27-28 सितंबर को सलेमपुर में

देवरिया 24 सितम्बर।  मिशन स्किलिंग एन्ड एम्पावरिंग इंडिया के तत्वाधान में दो दिवसीय हेयर-टेक वर्कशाप का आयोजन 27,28 सितंबर 2024 को अनामिका मेकओवर एण्ड एकेडमी सलेमपुर देवरिया में आयोजित किया गया है जिसमें देश के विख्यात हेयर-टेकनिशियन शाकिर अली प्रतिभागी ब्यूटीशियन ट्रेनिंज एवं प्रोफेशनल्स को हेयर-केमिकल एवं हेयर-कट की अंतरराष्ट्रीय तकनिक के बारे में बतायेंगें।

कार्यक्रम की आयोजक पिंकी शर्मा ने बताया कि ये वर्कशाप सौंदर्य के क्षेत्र में काम करने वाले प्रोफेशनल्स के लिए वरदान साबित होगा इस वर्कशाप मे बूटाक्स,री-बाडिंग,ग्लोबल हेयर कलर, हेयर-कट आदि की विश्व स्तरीय आधुनिक तकनीक के बारे में विस्तृत जानकारी दी जायेगी इसके साथ ही प्रतिभागियों को हैण्ड टू प्रेक्टिस का भी मौका मिलेगा।

कार्यक्रम के संयोजक अफरोज अहमद ने बताया कि संस्था का उद्देश्य सौंदर्य के क्षेत्र मे कार्य करने वाली महिलाओं का कौशल उन्नयन कर उन्हे  एक अच्छा प्रोफेशनल् बनाना है ताकि वे इस प्रतिस्पर्धी युग मे अपने व्यवसाय को स्थापित रख सकें इसके साथ ही वर्कशाप में उत्पाद कम्पनी की ओर से हेयर उत्पाद के बारे बताया जायेगा एवं सभी प्रतिभागियों  को प्रमाण पत्र और रिटर्न गिफ्ट दिया जायेगा ।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading