सिपाही को मिले न्याय, डॉक्टर पर भी दर्ज हो मुकदमा– रूपेश

गोरखपुर  राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव और महामंत्री मदन मुरारी शुक्ला ने माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश और डीजीपी उत्तर प्रदेश को ट्वीट कर सिपाही पंकज कुमार को न्याय दिलाने की मांग किया है।
यहां बताते चलें कि दिनांक 04 अक्टूबर को खलीलाबाद निवासी उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही पद पर कार्यरत पंकज कुमार अपने पत्नी का इलाज कराने डॉ अनुज सरकारी के गैस्ट्रो लिवर हॉस्पिटल गोरखपुर में आए थे, पंकज कुमार अपनी पत्नी के अल्ट्रासाउंड की फीस को लेकर अस्पताल के स्टाफ से जानकारी ले रहे थे इसी बीच स्टाफ से उनकी कहा सुनी हो गई शोर सुनकर अस्पताल के मालिक और वहां के डॉक्टर अनुज सरकारी अपने बाउंसरों के साथ आए और सिपाही पंकज कुमार को बहुत ही बुरी तरह से मारे पीटे सिपाही की पत्नी डॉक्टर का पैर पड़कर गिड़गिड़ाती रही और डॉक्टर के गुंडे सिपाही को मारते रहे इसके बाद सिपाही का मेडिकल हुआ जिसमें उसके शरीर पर 18 चोट के निशान पाए गए, मारपीट दौरान डॉक्टर को भी चोट आई और उन्होंने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए सिपाही पर मुकदमा लिखवा कर उसे जेल भेजवा दिया, लेकिन पीड़ित सिपाही को अभी भी न्याय नहीं मिला है। इस संबंध में आज राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गोरखपुर ने मा० मुख्यमंत्री और डीजीपी उत्तर प्रदेश से ट्वीट कर सिपाही को न्याय दिलाने की मांग किया है और कल दिनांक 8 अक्टूबर को दोपहर 12:00 बजे कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल सिपाही पंकज कुमार को न्याय दिलाने हेतु एडीजी गोरखपुर से मुलाकात करेगा। परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा की डॉक्टर ईश्वर का दूसरा रूप होता है लेकिन डॉ अनुज सरकारी ने अपने पेशे को धन उगाही का साधन बना लिया है तथा आए दिन लोगों को परेशान करता है इसलिए इसके संपत्ति की भी जांच होनी चाहिए और शहर के आम जनमानस को न्याय मिलना चाहिए।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading