गोरखपुर चौरी चौरा के विकास खंड ब्रह्मपुर के ग्राम भिस्वा के पंचायत भवन पर दातोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार) के क्षेत्रीय निदेशालय गोरखपुर के द्वारा तीन-दिवसीय जागरूकता सह-पंजीकरण शिविर सामाजिक संस्था श्रवण कुमार वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में लगाया गया । जिसमें ग्राम सभा भिस्वा के पंचायत भवन में भारत सरकार के द्वारा चलाए जा रहे प्रधानमंत्री ई श्रम योगी, ई श्रम कार्ड, नेशनल करियर सर्विस, आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा आईडी) , अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना,प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना सहित अन्य जनकल्याण कारी योजनाओं के बारे में ग्रामवासियों को बताया गया एवं सैकड़ों लोगों का सरकार के विभिन्न योजनाओं में निःशुल्क पंजीकरण किया गया । कार्यक्रम में प्रमोद कुमार (खंड शिक्षा अधिकारी) अनिता देवी (ग्राम प्रधान) देवेंद्र कुमार पासवान (ग्राम प्रधान- प्रतिनिधि) विश्वजीत जायसवाल (संस्था सचिव) प्रेमबाला यादव (ग्राम पंचायत- सहायक) उदितनारायण (सामाजिक कार्यकर्ता) सहित इत्यादि पदाधिकारी एवं आम जनता मौजूद थी ।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading