गोरखपुर दादी मां रुक्मिणी देवी फाउंडेशन के तत्वाधान में कांस्टीट्यूशन क्लब दिल्ली के सभागार में रविवार 20 अक्टूबर 2024 को आयोजित “प्राकृतिक चिकित्सा में कौशल विकास द्वारा स्वरोजगार एवं स्वास्थ्य लाभ” विषयक अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में गोरखपुर के प्रख्यात योगाचार्य डॉक्टर विनय मल्ल को स्वास्थ्य शिक्षा एवं योग के क्षेत्र में तथा चिन्मयानंद मल्ल को क्रीड़ा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान हेतु उनका सम्मान किया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग गुरु श्री सुनील सिंह एवं योगाचार्य श्री धर्मेंद्र मिश्र तथा दादी मां रुक्मिणी फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ वेद प्रकाश गुप्ता जी के द्वारा आयोजित उक्त अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में देश-विदेश के योगाचार्य एवं प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में कार्य कर रहे प्रबुद्धजन उपस्थित थे।
अंतर्राष्ट्रीय योग गुरु सुनील सिंह जी ने डॉ. विनय मल्ल को गोरखपुर में ऐसा ही एक अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी करने का सुझाव रखा जिसे डॉ. विनय मल्ल ने सकारात्मक जवाब दिया।
इस अवसर पर दिल्ली लाफ्टर क्लब के सभी सदस्यों ने मंच पर अपनी प्रस्तुति दी।

