AIMIM पार्टी कार्यकर्ताओं ने वार्ड नौ मे 2 अक्टूबर जयंती मनाया
गोरखपुर। ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन(AIMIM) गोरखपुर वार्ड नंबर – 9 के अध्यक्ष इसराफिल अहमद ने अपने पार्टी कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दो अक्टूबर को भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई जा रही है । AIMIM पार्टी जनपद की सभी अपने-अपने कार्यालय में दोनों महापुरुषों की तस्वीर पर फूल माला पहना कर माल्यार्पण किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों पर चलने के लिए संदेश दिया गया। दोनों महापुरुषों के जन्मदिन के साथ-साथ जनपद के सभी कार्यालयो में झंडारोहण भी किया गया।
