गोरखपुर । अखिल भारतीय एनजीओ महामंच और मंच हेल्थ केयर द्वारा संचालित कैंसर जागरूकता अभियान के तहत मेडिकल कॉलेज के कैंसर स्पेशलिस्ट डॉक्टर मामून खान द्वारा लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक किया गया, ताकि देश की आवाम को कैंसर से बचाया जा सके ।
मेडिकल कॉलेज के कैंसर स्पेशलिस्ट डॉक्टर मामून खान ने कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक किया जिसमें उन्होंने कारण व बचाव पर विशेष जोर दिया । उनका कहना है कि अगर खान-पान को सही रखें, फास्ट फूड से दूरी बनाए रखें और हर रोज नियमित एक्सरसाइज करते रहें तो कैंसर जैसे घातक बीमारी से बचाव हो सकता है । हम सभी को नियमित जांच करवाने से परहेज नहीं करना चाहिए ऐसा नहीं है की जांच होने से कैंसर निकल ही जाएगा लेकिन अगर प्रथम स्टेज पर कैंसर की जानकारी जांच के माध्यम से होती है तो उसका इलाज संभव है । अक्सर देखा जाता है कि जब लास्ट स्टेज में बीमारी पहुंचती है तब लोग मरीज को लेकर आते हैं और वाजिव सफलता नहीं मिल पाती है । आगे उन्होंने कहा कि अगर कैंसर से बचना है तो समस्त जनमानस को इस क्षेत्र में कदम उठाना होगा सबको पेड़ लगाना होगा, नशा से दूरी बनाना होगा तभी इस घातक बीमारी से बचाव हो सकता है । इस अवसर पर काफी संख्या में लोग आए और प्रोजेक्टर के माध्यम से डॉक्टर मामून खान ने सरल तरीके से सबको कैंसर के बारे में विस्तृत जानकारी दी । आए हुए सभी आगंतुकों के प्रति अख्तर हुसैन ने आभार प्रकट किया ।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading