गोरखपुर! भारतरत्न डा. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर युवा जनकल्याण समिति के अध्यक्ष समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने प्रधान कार्यालय राजेन्द्र नगर पश्चिमी गोकुलधाम पर डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके कृतियो को स्मरण किया. कुलदीप पाण्डेय ने बाबा साहेब के प्रति अपनी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अम्बेडकर जी सर्वजन समाज को एकजूट करने मे सदैव प्रयासरत थे!संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब कि कृतिया महान है!अद्भुत समाज सुधारक,अप्रतिम विधिवेत्ता,वंचितों व शोषितों के उत्थान हेतु आजीवन समर्पित,संविधान शिल्पी बाबा साहेब को उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से सत सत नमन करता हूँ। समाजसेवी ने यह भी कहा कि लोकतांत्रिक चेतना से दीप्त आपका जीवन हम सभी के लिए महान प्रेरणा है।देश के लिए समर्पित संविधान सभा के अध्यक्ष अम्बेडकर जी आज भी सबके दिलों पर राज करते है! राष्ट्र निर्माण में आपके अभूतपूर्व योगदान के लिए यह देश सदैव ऋणी रहेगा।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading