*गोरखपुर: सम्पूर्ण समाधान दिवस पर मंडलायुक्त और डीआईजी ने सुनीं फरियादें

गोरखपुर। तहसील सदर में आज *सम्पूर्ण समाधान दिवस* का आयोजन हुआ, जिसमें मंडलायुक्त अनिल ढींगरा और डीआईजी आनंद कुलकर्णी ने स्वयं उपस्थित होकर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। 
मंडलायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे मौके पर जाकर शिकायतों का निष्पक्ष और शत-प्रतिशत समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। 
इस अवसर पर कई फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जिनका समाधान जल्द से जल्द करने का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम में तहसील प्रशासन के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading