एसपी ट्रैफिक के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस चलाया सघन चेकिंग अभियान

सड़क के किनारे अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने की कार्रवाई

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक यातायात संजय कुमार के नेतृत्व में प्रर्वतन दल व प्रभारी निरीक्षक यातायात मनोज कुमार राय, व अन्य यातायात उपनिरीक्षक के द्वारा से शहर की यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन हेतु शहर क्षेत्र में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।

  • यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन हेतु यातायात पुलिस, स्थानीय पुलिस एवं नगर निगम के प्रवर्तन दल द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। यह अभियान छात्र संघ चौराहा से पैडलेगंज के मध्य सड़क के दोनो तरफ ठेला खोमचा, अवैध अतिक्रमण तथा सड़क के किनारे नो पार्किंग में खड़े वाहनों के विरुद्ध चलाया गया। सड़क पर नो पार्किंग में खड़े 48 वाहनों का एम०वी०एक्ट की धारा के अन्तर्गत चालान की कार्यवाही की गयी तथा 06 वाहनों को क्रेन द्वारा टो करके यातायात यार्ड में लाकर विधिक कार्यवाही की गयी। एवं नगर निगम के प्रवर्तन दल द्वारा ठेला खोमचा को जब्त करके नियमानुसार जुर्माना किया गया। विशेष कर छात्रसंघ चौराहा पर स्थित ट्रैक्टर की दुकान है, जिनके द्वारा सड़क पर सामान रखकर अवैध अतिक्रमण किया गया था उनके विरुद्ध भी नगर निगम के प्रवर्तन दल द्वारा चालान की कार्यवाही की गयी।*
    सुगम यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत शहर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 641 वाहनों का एम0वी0एक्ट की विभिन्न धाराओ में चालान किया गया तथा शमन शुल्क रू0 42500/- जुर्माना वसूला गया।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading