पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर जोन में खाली पड़े ट्रैकमैन के पदों को भरने एवं सेफ्टी डिवाइस के सम्बन्ध में प्रमुख मुख्य इंजीनियर महोदय को ज्ञापन सौंपा।

यह सर्वविदित है कि भारतीय रेल में इंजीनियरिंग विभाग को रेल की रीढ की हड्डी कहा जाता है यह कर्मचारियों के समय पालन, कर्तव्यनिष्ठा की पारदर्शिता से युक्त पूर्ण समर्पण, त्याग एवं बलिदान से संचालित होता है और प्रतिदिन लाखों-लाख किमी रेलवे ट्रैक को मानवीय आंखो से निरीक्षण एवं आवश्यकतानुसार मरम्मत कर रेल के संरक्षित परिचालन में अग्रणी भूमिका का निर्वहन करता है। रेल संचालन की गति में कोई अवरोध न उत्पन्न न हो सुरक्षा एवं संरक्षा को ध्यान में रखते मौजूदा स्थिति से अवगत कराया गया जो इस प्रकार है- लखनऊ मंडल में ट्रैकमेन्टेनर-1 में जहां कुल पद- 411 है लेकिन वर्तमान में कार्यरत 194 और रिक्त 217 है। ट्रैकमेन्टेनर-2 में जहां कुल पद- 822 है लेकिन वर्तमान में कार्यरत 740 और रिक्त पद- 82 है। ट्रैकमेन्टेनर-3 में जहां कुल पद-821 है लेकिन वर्तमान में कार्यरत 726 और रिक्त पद- 95 है। ट्रैकमेन्टेनर-4 में जहां कुल पद- 2055 है लेकिन वर्तमान में कार्यरत 973 और रिक्त पद- 1082 है।

इसी प्रकार क्रमशः वाराणसी मंडल में 4370 स्वीकृत पद है तथा 3370 वर्तमान में कार्यरत है और कुल 1000 रिक्त पद है।
इज्जतनगर मंडल में 3220 स्वीकृत पद है और 2703 वर्तमान में कार्यरत है और कुल 517 पद रिक्त है।

उपरोक्त आंकड़ो से यह प्रतीत होता है कि इस प्रकार पूर्वोत्तर रेलवे में इंजीनियरिंग विभाग के 2993 रिक्त है। जिसके कारण काम के बोझ तले दबे ट्रैकमैन्टेनर से उसकी जान को जोखिम मे डालकर आवश्यकता से अधिक कार्य लिया जा रहा है नतीजतन जनवरी-2019 से जून-2023 तक लखनऊ मंडल में 10 ट्रैकमैन कार्य के दौरान शहीद हुए वाराणसी मंडल में 03 एवं इज्जतनगर मंडल में 05 ट्रैकमैन्टेनर कार्य करने के दौरान शहीद हुए हुए है।

अतः आज स्वतंत्र रेलवे बहुजन कर्मचारी यूनियन गोरखपुर के जोनल अध्यक्ष अमरजीत प्रसाद के नेतृत्व में प्रमुई. महोदय को ज्ञापन सौंपा तथा यूनियन ने मांग कि ट्रैकमैन्टेनर के रिक्त पड़े पदों को यथाशीघ्र भरा जाय साथ ही ट्रैकमैन को ऐसी सार्थक रक्षक डिवाइस उपलब्ध कराई जाय जिससे onduty ट्रैकमैन का आने वाली गाड़ी से सीधा सम्पर्क स्थापित हो। जो कि आने वाली गाड़ी की, पर्याप्त समय व पर्याप्त दूरी पहले ट्रैकमैन को चेतावनी दे सके।
ज्ञापन सौंपने वालों में कारखाना उपाध्यक्ष मो मेराज, महेश राज पासी,रामसुबारत,विजय निषाद, इं आनन्द कुमार आदि उपस्थित रहे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading