*पहली जनवरी को अनवार हुसैन की याद में शायरों और कवियों से सजेगी महफिल*
*अनवार हुसैन मेकरानी की स्मृतियों को लोगों में जीवित रखना ही का उद्देश्य है*
गोरखपुर। अनवार हुसैन वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में 1 जनवरी को मुहल्ला -मिर्जापुर में व्यापारी नेता रहे अनवार हुसैन मेकरानी की याद में एक शाम अनवार हुसैन के नाम मुशायरा व कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध कथा वाचक सौहार्द शिरोमणि पण्डित सोनू कृष्ण शास्त्री वृन्दावन होंगे। वहीं मुशायरा व कवि सम्मेलन के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता शमशाद आलम राईन होंगे। विशिष्ट अतिथि पूर्वांचल के गांधी कहे जाने वाले डा. सम्पूर्णानंद मल, वरिष्ठ समाजसेवी डा. सुधाकर पांडेय, वरिष्ठ काउंसलर खैरूल बशर, वरिष्ठ पत्रकार डीके गुप्ता, नवाब फारूक अशरफ होंगे। यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक एवं ऑल इण्डिया कौमी एकता कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशफाक हुसैन मेकरानी एवं वरिष्ठ पत्रकार मुर्तजा हुसैन रहमानी ने संयुक्त रूप से देते हुए बताया कि स्व. अनवार हुसैन की स्मृतियों को लोगों में जीवित रखना ही सोसाइटी का उद्देश्य है।
