33 केवीए केबल मात्र डेढ़ फीट गहराई में बिछाई जा रही, ग्रामीणों की सुरक्षा खतरे में

घघसरा गोरखपुर । बांसगांव संदेश ।
सहजनवा तहसील के अन्तर्गत पाली विकासखंड के चांदबारी गांव में 33 केवीए की बिजली लाइन को अंडरग्राउंड बिछाने के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के विरोध और सूचना के अधिकार (RTI) के तहत मांगी गई जानकारी में खुलासा हुआ है कि केबल को मात्र डेढ़ फीट गहराई में बिछाया गया है, जबकि मानकों के अनुसार इसे 4-5 फीट गहराई में और पाइप के अंदर सुरक्षित तरीके से बिछाना चाहिए।

चांदबारी गांव में एक फैक्ट्री तक बिजली पहुंचाने के लिए प्रशासन ने पोल और अंडरग्राउंड केबल बिछाने का काम शुरू किया। ग्रामीणों के विरोध के बाद 3 किलोमीटर केबल को अंडरग्राउंड करने पर सहमति बनी थी, लेकिन मात्र 1800 मीटर केबल ही बिछाई गई, वह भी मानकों के विपरीत।

ग्रामीण रामचरन यादव द्वारा सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी में यह सामने आया कि यह कार्य प्रशासन और बिजली विभाग की मिलीभगत से किया जा रहा है। ग्रामीणों ने इसे अपनी सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए प्रशासन से तत्काल इस काम को रोकने और मानकों के अनुसार केबल को सुरक्षित गहराई में बिछाने की मांग की है।

ग्रामीणों ने यह भी मांग की है कि इस कार्य की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading