गोरखनाथ पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

गिरफ्तार बदमाश ज़फर खान के ऊपर दर्ज है कई आपराधिक मामले

जमीन पर निर्माण करने के एवज में बदमाश ने मांगी थी 2 लाख की रंगदारी

गोरखपुर/ गोरखनाथ पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश को गिरफ्तार किया है जो पूर्व में भी तमाम अपराधों में जेल जा चुका है पकड़ा गया बदमाश एम्बुलेंस गैंग खून चूसवा जैसे मामलों में ये सरगना भी रह चुका है इसकी दबंगई का आलम ये है की ये पुलिस वालों को भी फ़ोन पर धमका देता था गोरखपुर जनपद के अलग अलग थानों में इसके विरुद्ध कई आपराधिक मामलों में मुकदमा दर्ज है गोरखनाथ थाना क्षेत्र के रहने वाले आफताब जिलानी पुत्र मोहम्मद नजीर निवासी चक्सा हुसैन थाना गोरखनाथ ने 22 जनवरी को तहरीर देकर बताया कि मैंने पट्टन नथमलपुर थाना गोरखनाथ में एक जमीन का मुआदावय करवाकर उस पर बाउन्डरी वाल चलाकर कब्जा लिया गया था उक्त जमीन पर मुझसे निर्माण करवाने के एवज में गुंडा टैक्स कुछ बदमाश मांग रहे है गुंडा टैक्स न देने पर मेरे साथ मारपीट किये मैं डर गया और अभियुक्त के खाते में 20 हज़ार रुपये ट्रांसफर कर दिए उसके बाद इनकी लालच बढ़ गई और 2 लाख रुपये की और डिमांड करने लगे जब मैंने 2 लाख देने में असमर्थता जताई तो दबंगो के द्वारा मेरी जमीन पर बनी बाउंड्री को गिरा दिया गया आफताब जिलानी की तहरीर पर थाना प्रभारी शशिभूषण राय ने मुकदमा दर्ज कर दो बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था लेकिन इसमें सबसे घाग बदमाश जफर खान पुत्र हैदर खान निवासी बेनीगंज चौराहा जाफरा बाजार थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर जो मौके से फरार हो गया था और लगातार आफ़ताब जिलानी को धमकी दे रहा था गोरखनाथ थाना प्रभारी ने इसको पकड़ने के लिए सब इंस्पेक्टर आदित्य कुमार पांडेय और सब इंस्पेक्टर शैलेन्द्र कुमार मिश्रा को जिम्मेदार दी थी जफर खान क्योकि बहुत शातिर किस्म का अपराधी है लगातार ये पुलिस को चकमा दे रहा था लेकिन दोनों सब इंस्पेक्टर की कड़ी मेहनत और मुखबिर तंत्र की सक्रियता से इसको बेनीगंज के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर के जेल भेज दिया।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading