यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 1003 वाहनों का यातायात पुलिस ने किया चालान

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक यातायात संजय कुमार के नेतृत्व में यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालित करने एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात पुलिस टीम व प्रवर्तन दल द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया । पैडलेगंज चौराहा पर बिना ड्राइविंग लाइसेंस के दो पहिया/ऑटो/ई-रिक्शा चालकों के विरूद्व संयुक्त अभियान चलाया गया जिसमें बिना ड्राइविंग लाइसेंस के चलाते हुए पाये जाने पर 23 व बिना हेल्मेट धारण कर वाहन चलाते हुए पाये जाने पर 19 वाहन चालको के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गयी। अभियान के क्रम में गोलघर क्षेत्र में नो पार्किंग में खड़े हुए 09 वाहनों को क्रेन द्वारा टो करके यातायात यार्ड में भेजा गया तथा 83 चार पहिया व 131 दो पहिया वाहनों का चालान किया गया और अतिक्रमण कर ठेला, खोमचा लगाने वाले लोगो चेतावनी दी गयी । चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 1003 वाहनों का एम०वी०एक्ट की विभिन्न धाराओ में चालान किया गया तथा शमन शुल्क 39000/- रुपये जुर्माना वसूला गया।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading