*व्यवस्थित जीवन शैली में उपयोगी है स्काउट गाइड प्रशिक्षण-रामप्रसाद*
*विकसित गुण को उकेरने  का मंच है स्काउट गाइड – गिरीश चंद्र*
      *छात्रों में समन्वय,सहयोग विकसित करता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण- शंभू शरण*
* *सफलता के मार्ग में अनुशासन जरूरी -:अजय बजरंगी*
भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जनपद गोरखपुर द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ अमरकांत सिंह के दिशा निर्देशन में आइडियल इंटरमीडिएट कॉलेज प्यासी कुंई खोराबार में चल रहे त्रिदिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ।
       शिविर समापन के मुख्य अतिथि प्रधान संघ अध्यक्ष राम प्रसाद यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्वलन से किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्काउटिंग गाइडिंग ज्ञान की वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है समाज में व्यव्स्थित जीवन शैली के ज्ञान का बोध कराता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण अतः  प्रशिक्षण से प्राप्त जानकारी  आत्मसात करने की आवश्यकता है।
          विशिष्ट अतिथि गिरीश चंद ने कहा कि सामाज में ऐसे प्रशिक्षण़ छात्रों के अंदर छिपे विकसित गुणों को उकेरने का मंच है स्काउट गाइड प्रशिक्षण
         इस दौरान कॉलेज के प्रबंधक शंभू शरण यादव ने कहा कि स्काउटिंग गाइडिंग छात्रों में आत्मनिर्भर बनने एवं हस्त कौशल कला के साथ नेतृत्व एवं समन्वय स्थापित करने का भाव जागृत करता है
          इस दौरान                                                                                        असिस्टेंट लीडर ट्रेनर स्काउट अजय गुप्ता बजरंगी ने कहा कि स्काउट गाइड की विश्वसनीयता और अनुशासन संगठन की पहचान है सफलता का मार्ग अनुशासन के रास्ते से गुजरता है तब समाज व राष्ट्र में उसकी उपयोगिता सिद्ध होती है।
       कार्यक्रम को रामदरस चौरसिया, राजकुमार जी दिलीप यादव ने भी संबोधित किया
सहयोगी प्रशिक्षिका श्रीमती लाजो रानी ने कार्यक्रम का संचालन किया ।
         अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापन प्रधानाचार्य इंद्रासन सिंह ने किया।
         इसके पूर्व कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया, बच्चों में प्रमाण पत्र वितरण, ध्वज अवतरण के बाद राष्ट्रगान से शिविर का समाप्त हुआ
      शिविर सफल बनाने में   जंग बहादुर,कृष्ण कुमार,ओमप्रकाश शुक्ला,शिक्षिका कुमारी पूजा,का सहयोग रहा,इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे ।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading