गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रत्नाकर सिंह ने गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की लाइब्रेरी के लिए आठ पुस्तक प्रदान की, जिसमें श्री रामनरेश शर्मा शिक्षक की भोजपुरी रचना ढेबरी, स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज की पुस्तक शंका समाधान, वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय गिरीजेश राय की भोजपुरी रचना रेस क घोड़ा, स्वर्गीय डॉक्टर उदयभान मिश्रा की रचना चलो घर चलें, प्रीति गुप्ता की रचना भावनाओं के रंग, धरनी क्षरण मिश्रा की भोजपुरी रचना कागज के मदारी, प्रोफेसर रामदेव शुक्ल की ग्राम देवता और इंजीनियर राजेश्वर सिंह की श्याम पियारा भोजपुरी रचना शामिल है। इस अवसर पर गोजए महामंत्री अरुण कुमार सिंह, प्रेस क्लब गोरखपुर के महामंत्री वहाब खान, गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के अध्यक्ष रितेश मिश्रा, उपाध्यक्ष भूपेंद्र द्विवेदी, पुस्तकालय अध्यक्ष विनय कुमार सिंह और कार्यकारिणी सदस्य राजेश पांडे और गोजए के उदय सिंह मौजूद थे।
