शबे ए बारात 13 फरवरी को सभी कब्रिस्तानों  दरगाहों पर फातेहा पढ़ जाएगा कब्रिस्तानों दरगाहों पर हुई रोशनी

गोरखपुर। शबे ए बारात का पर्व 13 फरवरी को बड़े अदबो एतराम के साथ मनाया जाएगा
सभी मस्जिदों दरगाहों कब्रिस्तानों की साफ सफाई रोशनी का काम सभी कमेटी की जानिब से लगभग पूरा हो चुका है
सभी दरगाहों कब्रिस्तानों पर बाद नमाज मगरिब से फातेहा पढ़ने का काम शुरू हो जाएगा जो सुबह फजर तक चलता रहेगा

उक्त जानकारी देते हुए इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी के जिला अध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद व महासचिव हाजी सोहराब खान ने जारी संयुक्त प्रेस बयान में दिया  उन्होंने कहा शबे ए बरात के मौके पर भारी तादाद में मुसलमान सभी जगह पर फातेहा पढ़ने अपने पूर्वजों के मजार पर जाते हैं
इस अवसर पर नगर निगम प्रशासन से यह मांग है कि सभी मस्जिदों दरगाहों कब्रिस्तानों के आसपास समुचित सफाई चूने का छिड़काव पथ प्रकाश की व्यवस्था किया जाए साथ ही साथ जिला प्रशासन से यह भी मांग किया है कि सभी भीड़-भाड़ वाले स्थान पर पुलिस की समुचित व्यवस्था सुरक्षा के मुद्दे नज़र किया जाए तथा विद्युत की 24 घंटा आपूर्ति किया जाए तथा शहर को विद्युत कटौती से मुक्त रखा जाए तथा पानी की आपूर्ति भी 24 घंटे किया जाए कमेटी जिला प्रशासन का सहयोग हमेशा करती है और आगे भी करती रहेगी।

आवाम से भी अपील है कि शांतिपूर्वक शबे ए बारात मना कर जिला प्रशासन का सहयोग करें

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading