विकास ही अनुशासन है और अनुशासन से ही विकास होता है- डॉक्टर प्रदीप राय

संगोष्ठी के दौरान ‘हमारी विरासत’ स्मारिका का हुआ विमोचन

गोरखपुर।  मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के तत्वाधान में सिविल लाइन स्थित गोरखपुर क्लब में ‘विकास का अनुशासन एवं हमारी लेखन परंपरा’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन नई दिल्ली के पूर्व उपाध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता डॉक्टर प्रदीप राय विशिष्ट अतिथि इंडिया न्यूज़ के पूर्व प्रबंध संपादक राणा यशवंत रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता  कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ के पूर्व कुलपति बलदेव भाई शर्मा ने किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उद्घोषक सर्वेश दुबे ने किया। इस अवसर पर मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति ने ‘हमारी विरासत’ स्मारिका का भी विमोचन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर प्रदीप राय ने कहा कि आज का विषय विकास का अनुशासन एवं हमारी लेखन परंपरा पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। पत्रकार समाज का आईना होता है सरकार के द्वारा किए गए कार्यों को दिखाता है और जहां पर विकास नहीं हुए हैं उनको भी अपनी लेखनी के माध्यम से दिखाकर सरकार का ध्यान आकृष्ट करता है किसी भी देश का विकास तभी होगा जब वहां पर अनुशासन होगा और बिना अनुशासन के विकास संभव नहीं है पत्रकार अपनी लेखनी के माध्यम से उन समस्याओं को उठता है जिस पर शायद अधिकारी या सरकार की निगाह नहीं पहुंचती है । समिति के अध्यक्ष अरविंद राय और सचिव कमलेश सिंह ने मुझे इस कार्यक्रम में बुलाया गया है मैंने पत्रकारिता शुरुआत में की थी बाद में मेरा पेशा बदल गया और मैं कानून के जरिए अनुशासन का पाठ पढ़कर लोगों को इंसाफ दिला रहा हूं।

विशिष्ट अतिथि राणा यशवंत ने कहा कि आज का ज्वलंत मुद्दा विकास है क्योंकि सरकार लगातार विकास के कार्यों को तेजी से कर रही है सरकार और पत्रकारिता दोनों एक दूसरे के समांतर चलते हैं सरकार की कमियों को भी उजागर करने में पत्रकार अपने लिखने के माध्यम से करता है वहीं सरकार द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्यों को भी पत्रकार अपने समाचार पत्रों में प्रकाशित करके लोगों का ध्यान भी आकृष्ट करता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बलदेव भाई शर्मा ने कहा कि किसी क्षेत्र का विकास होता है तो वहां के अनुशासन और शासन से पता चलता है कि सरकार कैसा कार्य कर रही है। पत्रकार अपनी लेखनी के जरिए सरकार का ध्यान आकृष्ट करता है।
कार्यक्रम में बांसगांव के विधायक विमलेश पासवान, जगदीश लाल श्रीवास्तव टीपी शाही सुजीत पांडे एसपी त्रिपाठी अखिलेश चंद श्री कृष्ण त्रिपाठी एसपी सिंह प्रदीप श्रीवास्तव नवनीत त्रिपाठी दामोदर उपाध्यक्ष गजेंद्र त्रिपाठी राज श्रीवास्तव मुनव्वर रिजवी सुभाष गुप्ता आशीष भट्ट रामगोपाल द्विवेदी अखिलेश पांडे तौकीर आलम रितेश मिश्रा भूपेंद्र द्विवेदी पंकज श्रीवास्तव विनय सिंह प्रिंस पांडे राजीव पांडे मनोज कश्यप फ़ैयाज़ अहमद इमरान खान आदि लोग उपस्थित रहे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading