*”एक शाम भाईचारगी के नाम” कवि सम्मेलन व मुशायरा आज*
*”लेजेंड ऑफ गोरखपुर” अवार्ड से सम्मानित होंगे पत्रकारिता के शलाका पुरुष मुर्तजा हुसैन रहमानी*
गोरखपुर। जमीयतुल मंसूर सेवा संस्थान के तत्वावधान में ईद मिलन समारोह में ईद की मिठास और भाईचारे का जश्न, आइये इस खास शाम को साक्षी बनाने के लिए “एक शाम भाईचारगी के नाम” कवि सम्मेलन व मुशायरा का आयोजन 12 अप्रैल दिन शनिवार को सायं 4:30 बजे थाना तिवारीपुर स्थित महफिल मैरेज हाउस में आयोजित किया गया है। इस अवसर पर पत्रकारिता के शलाका पुरुष वरिष्ठ पत्रकार मुर्तजा हुसैन रहमानी को “लेजेंड ऑफ गोरखपुर” अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ शायर अरुण कुमार श्रीवास्तव “शम्स गोरखपुरी” एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व पार्षद कमरुज्जमा अंसारी होंगे। साथ ही प्रेरणादायी विचार को मुर्तजा हुसैन रहमानी साझा करेंगे। यह जानकारी जमीयतुल मंसूर सेवा संस्थान के महासचिव हाजी मकबूल अहमद मंसूरी ने दी। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम देश में एकता और भाईचारे पर आधारित होगा। जिसमें शायर और कवि देश व समाज से ओतप्रोत कविता पाठ करेंगे। उन्होंने इस अवसर पर सभी साहित्यप्रेमियों से कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
