*केबीएस यूनिक स्कूल मे मना भीमराव अम्बेडकर जयंती*

भारत रत्न भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर केबीएस यूनिक प्ले वर्ल्ड स्कूल फर्टीलाइजर कालोनी मे जयंती समारोह का आयोजन प्रधानाचार्या शैलजा पाण्डेय कि उपस्थिति मे सम्पन्न हुआ! जयंती मे
स्कूल कि शिक्षिकायें, नन्हे नन्हे बच्चे तथा अभिभावकों ने अम्बेडकर जी कि प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि दिये!
इस दौरान प्रधानाचार्या शैलजा पाण्डेय ने जयंती पर उपस्थित स्कूल के बच्चों को बाबा साहब कि प्रतिमा दिखाकर उनके बारे मे बताया तथा बारी-बारी से बच्चों को पुष्प अर्पण कराकर अम्बेडकर जी के जीवनी व उनके देश के प्रति योगदान को बताने का प्रयास किया!
प्रधानाचार्या ने कहा कि बच्चों मे देश के स्वतंत्रता सेनानी,महापुरुषों,
विरांगनाओं तथा हमारे देश कि भारतीय संस्कृति व धरोहर कि जानकारी प्रारम्भिक स्तर से संक्षिप्त मे ही सही कुछ न कुछ जानकारियाँ जयंती व दिवस पर उनके बीच पहुँचकर साझा करना चाहिए! किताबी ज्ञान के अलावां ऐसे आयोजन बच्चों के मानसिक विकास के लिए उपयोगी साबित होगा! भीमराव जी समाज सुधारक के साथ ही शिक्षा प्रेमी थे! शिक्षा कि अलख को सभी जात पात छूआ छूत से उपर उठकर ग्रहण करने के लिए समाज के लोगो मे जागरुकता प्रदान किये! संविधान निर्माता बाबा साहब का देश के प्रति समर्पण हम सभी के लिए गौरव कि बात है! इनके त्याग, समर्पण व योगदान से ही हमारा देश विश्व पटल पर स्थापित होने मे सफल हो पाया है!

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading