*वार्ड 11 बड़गो मे अम्बेडकर जयंती बड़े धूमधाम से मनाया*
*युवाओं ने बाइक रैली व नारा लगा जुलुस निकाल कर बाबा डॉ. भीमराव अंबेडकर को याद किया*
*रिपोर्ट मिन्हाज सिद्दीकी*
======================
*गोरखपुर।* शहर और ग्रामीण मे आज अम्बेडकर जयंती बड़े धूमधाम से मनाया गया l थाना रामगढ़ताल क्षेत्र के वार्ड 11 बड़गो मे भी अम्बेडकर जयंती बड़े धूमधाम से मनायी गईl हर साल की भांति इस साल भी 14 अप्रेल को डॉ0भीमराव अंबेडकर जयन्ती मनाई गई। बाबा साहब और उनके आदर्शों को समर्पित एक दिन है। इस दिन को भीम जयंती भी कहते हैं, इस दिन को भारत में समानता दिवस के रूप में भी सेलिब्रेट किया जाता है क्योंकि उन्होंने छुआछूत और जाति-पाति का भेदभाव मिटाने के लिए अभूतपूर्व योगदान दिया। बाबा साहेब डाॅ. भीम राव अंबेडकर की 134वीं जयंती पर रविवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर पर विभिन्न संस्थाओं के साथ मिलकर बाइक रैली व जुलुस निकाली। वार्ड 11 बड़गो के विभिन हिस्सों से होकर रैली विभिन्न मोहल्लों से पहुंचकर संपन्न हुईlजहां सभी ने डाॅ. आंबेडकर की जीवनी पर रोशनी डाल कर श्रद्धांजलि अर्पित की।डाॅ. भीम राव आंबेडकर के नेतृत्व में विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी, सदस्य और सैकड़ों की संख्या में युवा लोग वार्ड बड़गो मे एकत्र हुए। जहां से सभी ने दोपहर करीब 2 बजे बैंड बाजे और ढोल नगाड़ों, डीजे के साथ बाइक रैली निकाली। रैली में बड़ी संख्या युवा वर्ग मोटरसाइकिल रैली के रूप में सबसे आगे चल रहा था। इस जुलूस मे सीताराम भारती, प्रदीप कुमार गौतम, पार्षद विनोद पासवान,अमरजीत साधु, शैलेन्द्र कुमार,पंकज कुमार,अनिल कुमार, दीपक, सत्या,आशीष कुमार, पवन कुमार, संतोष कुमार, अमित, विजय, आकाश, पन्ने लाल, राकेश, सुनील,सत्यपाल, गुड्डू,अमीन, पिंटू ,थानाध्यक्ष रामगढ़ताल चितवन कुमार,आजादनगर चौकी इंचार्ज अमरेश प्रताप सिंह,कांस्टेबल सोनू सिंह,दिवान ज्ञानधारी पाल,कंस्टेबल अनिल गोड़, एसआई पूर्णिमा, एसआई पंकज कुमार, एसआई अंकुर सिंह, अनुराग सिंह सहित बड़ी संख्या जुलूस थाना रामगढ़ताल पुलिस टीम मौजूद रहे।



