गोरखपुर बेसिक शिक्षा में पढ़ रहे बच्चों के शैक्षिक उपलब्धियों में गुणात्मक सुधार के लिए विभाग ने प्रत्येक ब्लाक में पांच एआरपी का चयन अपने योग्य शिक्षकों मे से लिखित परीक्षा, टीचिंग स्किल व साक्षात्कार जैसे तीन चरणों से परखने के बाद जनपद के योग्य शिक्षकों का चयन करता है। गोरखपुर जनपद में कुल 99 पद के लिए आयोजित तीन चरणों की परीक्षा के बाद अन्तिम रूप से कुल 44 अध्यापक एआरपी के लिए अर्हता प्राप्त किये। भौवापार गांव निवासी अविनाश शुक्ल हिन्दी विषय में अर्हता प्राप्त कर हिन्दी एआरपी कौड़ीराम के लिए चयनित हुए। अविनाश शुक्ल ने बताया कि शैक्षिक सहयोगात्मक पर्यवेक्षण से ब्लाक को निपुण बनाने के साथ अधिकतम शिक्षण अधिगम प्रयासों और नवाचार को गति देकर शैक्षिक स्तर में गुणात्मक सुधार कर बेसिक शिक्षा को समाज की पहली पसन्द बनाना ही प्रमुख लक्ष्य होगा।
इनके चयन से डा. धीरेन्द्र सिंह, डा.रजनीश त्रिपाठी, आलोक शुक्ल, एस.आर.जी राजीव राय, ग्राम प्रधान धनन्जय सिंह, गोरख लाल श्रीवास्तव, ज्ञानेन्द्र ओझा, युगेश शुक्ल, वशिष्ठ त्रिपाठी, पंकज पाण्डेय, गोपाल त्रिपाठी, संगम पाण्डेय, उमेश पाण्डेय, पुनीत वर्मा, नूर आलम सहित बहुत से लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading