सन्त कबीर नगर।एन.डी.आर.एफ.11टीम ने राजकीय बालिका इंटर कालेज में आपदा प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन योजना के तहत एक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के बच्चों को प्रशिक्षित किया गया
11 एन.डी.आर.एफ. के उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में रीजनल रिस्पांस सेंटर(आरआरसी) गोरखपुर के निरीक्षक गोपी गुप्ता की अगवाई में आपदा से बचाव एवं प्रबंधन हेतु वृहद पैमाने पर मॉक अभ्यास, क्षमता निर्माण कार्यक्रम व जन जागरूकता के अभियान चलाया जा रहा है । शिक्षण संस्थानों में आपदा प्रबंधन हेतु स्कूल सुरक्षा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी के अंतर्गत आज सन्त कबीर नगर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में एन.डी.आर.एफ.की प्रशिक्षित एवं अनुभवी टीम द्वारा भूकंप से बचाव,बाढ़ में बचाव के तरीके, फायर सेफ्टी, सीपीआर गले में फसी वस्तुओं को निकालने के तरीके, शारीरिक चोटों का अस्पताल से पूर्व उपचार, तात्कालिक स्टेचर बनाना, लिफ्टिंग और मूविंग के तरीके, इंप्रोवाइज्ड फ्लोटिंग डिवाइस राफ्ट बनाना, स्कूल सुरक्षा ड्रील आदि विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
बच्चों ने आपदा में राहत बचाव की तकनीकी को बारीकियों से जानाः-
इस स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम के दौरान जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सन्त कबीर नगर से आपदा एक्सपर्ट कृष्णा गुप्ता के सहयोग से एन.डी.आर.एफ.टीम के टीम कमांडर निरीक्षक गोपी गुप्ता के साथ 6 सदस्यी टीम, एवं राजकीय बालिका इंटर कालेज जनपद सन्त कबीर नगर (खलीलाबाद) से स्कूल की प्रधानाचार्य आशा यादव, डाक्टर नीलू यादव, सोनिया ,माला तिवारी एवं अन्य अध्यापक एवं स्कूल के समस्त छात्र-छात्राएं मौजूद रहे |

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading