गोरखपुर । युनाइटेड कंपाउंड में देशबंधु फिल्म्स के बैनर तले बनी हिंदी शॉर्ट फिल्म “दो पेंसिल” का पोस्टर फिल्म से जुड़े कलाकारों द्वारा किया गया रिलीज । फिल्म के डायरेक्टर देशबंधु पाण्डेय,लेखक बेचन सिंह, डीओपी राजकुमार आर्यन ।
फिल्म में काम करने वाले कलाकारों में इमरान अंसारी, इरशाद लारी, ऋषभ साईं,अंश, समृद्धि,ओम सत्यम तथा आभार आर एन ग्लोबल एकेडमी,आर्यन गुप्ता, सत्येन्द्र मिश्रा,इकुपमेंट सप्लायर सुशील कुमार, एडीटर दीपक कुमार । फिल्म में बच्चों की बचपना व बड़ों की चतुराई दिखाया गया है । जिसमें बच्चा कोई गलती करता है तो समय रहते अभिभावक को या मां-बाप को उसी समय उस गलती का एहसास करते हुए रोक लगाना चाहिए ना कि उनकी गलतियों पर पर्दा डालकर बढ़ावा देना चाहिए । इसी पर इस फिल्म की कहानी है । यह फिल्म बहुत जल्द देशबंधु फिल्म्स यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा । पोस्टर रिलीज के समय निर्देशक देशबंधु पाण्डेय, प्रदीप जायसवाल,बेचन सिंह,इमरान अंसारी उपस्थित रहे ।

